फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व तीर्थाटन, गन्ना किसानों बकाया भुगतान की दिशा काम किया है:पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बृहस्पतिवार को लोनिवि निरीक्षण भवन पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पंत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड को 44 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो गई है। अब भाजपा सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार ने पर्यटन, तीर्थाटन, गन्ना किसानों को बकाया भुगतान की दिशा में काम किया है। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पंत का स्वागत करते हुए रामनगर की जनसमस्याओं रखा। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा, राकेश नैनवाल ने संबोधित किया। बैठक में हरीश सती, कुलदीप गंगवार, हरीश बेलवाल, कमल किशोर, नरेंद्र शर्मा, मनोज रावत, मानसिंह रावत, पूरन नैनवाल, मनमोहन बिष्ट, ममता गोस्वामी, माया रावत, जानकी पंत, आशा करगेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें