फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामाजिक चेतना अभियान नगरा तराई में

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नेपाल सीमा पर बसे नगरा तराई गांव में एसएसबी की 57वीं बटालियन अमृतपुर द्वारा बेटी बचाओ बेेटी पढ़ाओ सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटी के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ एसएसबी, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकालकर किया गया। कार्यक्रम में नाटक व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांच की रेनू प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय और अजय तृतीय स्थान पर रहे। वहां सहायक कमांडेंट सुमन सौरभ, रमेश भट्ट, सागर जोशी, संतोष अग्रवाल, प्रदीप जोशी, अशोक राणा, योगेश, भागमल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें