पंतनगर। वाल्मीकि समाज चेतना संगठन दिल्ली की ओर से एक अक्तूबर को जापानी पार्क रोहिणी दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय भगवान वाल्मीकि मेले में पंतनगर इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. राधा वाल्मीकि को सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। ब्यूरो