फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय वस्तु को जानने के लिए उस पर शोध होना बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को इतिहास विषय की शोध उपाधि समिति की बैठक में 32 अभ्यर्थियों के शोध प्रारूप पर विमर्श के बाद शोध के लिए मंजूरी मिल गई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने कहा कि किसी भी विषय को जानने के लिए उस पर शोध किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना शोध के संबंधित विषय का ज्ञान अधूरा होता है। इससे पूर्व इतिहास विभाग के संयोजक, विभागाध्यक्ष प्रो. गिरधर सिंह नेगी ने बैठक में बाह्य विषय विशेषज्ञ चौधरी चरण सिंह मेरठ विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. केके शर्मा, गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के प्रो. राकेश शर्मा, कुलपति प्रो. नौड़ियाल का स्वागत किया। बैठक में शोध उपाधि समिति के सदस्य प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. रितेश साह, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. निर्मल बसेड़ा, डॉ. मनोज बाफिला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें