नैनीताल। नगर के बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2017-18 में द्वितीय पेपर सी-सेट को पात्रता कराने की मांग की है ताकि अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकें। ज्ञापन में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल परीक्षा 2013-14 में प्रारंभिक परीक्षा में द्वितीय प्रश्नपत्र के रूप में सी-सेट लागू किया। इस आधार पर यूपी, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड ने राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में सी-सेट को लागू किया। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा की चयन सूची में सी-सेट के अंकों को जोड़ा गया था। इसे आधार मानते हुए यूपी, एमपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश ने भी इसे पात्रता पेपर के रूप में शामिल कर दिया लेकिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसे पीसीएस परीक्षा 2016 में पात्रता घोषित नहीं किया है। ज्ञापन में प्रेम सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, आशु सिंह, दीपक सिंह मेहरा, दीपक चंद्र आर्या, मोहन सिंह नेगी, तारा सिंह के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो