फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरई रेंज में जीपीएस लॉंग गश्त जारी: चिंहित किए जा रहे हैं संदिग्ध स्थल और वन्य जीवों के रैन बसेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा चलायी जा रही जीपीएस लंबी पैदल गश्त योजना एक सप्ताह से सुरई रेंज में चल रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल के निर्देशन में रेंजर आरके मौर्य के नेतृत्व में सुरई रेंज के निभिन्न क्षेत्रों में जीपीएस से बाघ, गुलदार सहित वन्य जीवों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। जीपीएस के माध्यम से संदिग्धों के आवागमन के रास्तों, छिपने के स्थानों को अंकित किया जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जीपीएस के माध्यम से पशुओं की गणना भी की जा सकती है। साथ ही किन क्षेत्रों में किन पशुओं की संख्या अधिक है का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें