सितारगंज। मुंबई में रेलवे पुल पर मची भगदड़ की घटना पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रेलवे पुल को चौड़ा करने की मांग की। कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें। वहां वसीम मियां, तनवीर आलम, अखिलेश सिंह, दलजीत सिंह हुंदल, दानी बोरा, पार्वती देवी, विपिन टम्टा, दीपक जोशी, महेंद्र पानू, नदीम मलिक आदि थे।