फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे को लेकर रामनगर की यातायात व्यवस्था में हुआ परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। इस वर्ष पहली बार दशहरे पर शहर की यातायात व्यवस्था बदली गई है। इसका कारण पैठपड़ाव की बजाय एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर रावण दहन, दशहरा मेला लगना है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर रानीखेत रोड टीआरसी के पास, रोडवेज बस अड्डे के पास बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे जबकि दोपहिया वाहन एमपीएचआईसी के पास डंगवाल टावर के पास सड़क पर खड़े किए जाएंगे। रानीखेत रोड से एलआईसी मार्ग पर वाहन चलते रहेंगे, जबकि फायर स्टेशन, संजीवनी अस्पताल की तरफ से सड़क बंद रहेगी। उन्होंने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। कहा कि अगर कोइ व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता, मेले स्थल के पास शराब पीकर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था शाम पांच बजे से मेले की समाप्ति तक लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें