सितारगंज। अरबी फारसी के कामिल और फाजिल कोर्स को हाईस्कूल और इंटर के समकक्ष जल्द मान्यता देने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
कहा कि मान्यता न मिलने से कामिल व फाजिल के विद्यार्थी डीएलएड नहीं कर पाएंगे, जिससे उन्हें शिक्षण कार्य से वंचित होना पड़ेगा।
इस दौरान मुशीर लारी, हाफिज मो. रफीक वाहिदी, नबी हसन, मो. उस्मान, मो. सलीम, जफर रिजवी, अंजुम कादरी, शमा परबीन, गौहर बानो, नुसरत आदि थे।