बाजपुर। आदर्श रामलीला कमेटी हरिपुरा हरसान के कोषाध्यक्ष एनडी जोशी ने व्यस्तता के कारण त्याग पत्र दे दिया। बृहस्पतिवार को देर शाम रामलीला का मंचन प्रस्तावित था, जिस कारण तत्काल कमेटी की बैठक बुलाकर इसी गांव निवासी विपिन चंद जोशी को कोषाध्यक्ष पर नियुक्त किया गया। रामलीला मंचन के कुछ घंटे पहले ही कोषाध्यक्ष एनडी जोशी के पद से त्याग पत्र देने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। इस मौके पर अध्यक्ष डीके जोशी, बीएस बसेड़ा आदि मौजूद थे।