बाजपुर। बन्नाखेड़ा रेंज में बाघ की दस्तक से क्षेत्रवासियों में दहशत है। शनिवार रात वन खत्ता पड़किया निवासी सुब्हान अली की गाय के चार-साल के बछड़े को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। रविवार को सुबह खत्ते से कुछ दूरी पर जंगल में मवेशी पाया गया। सुब्हान अली ने अपने साथियों के साथ बन्नाखेड़ा वन रेंज कार्यालय पहुंचकर घटना की सूचना दी। इधर, बन्नाखेड़ा वन रेंजर एमएम पंत ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर सीसीटीवी लगाकर पड़ताल कराई जाएगी।