सितारगंज। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में रोटरी क्लब हल्द्वानी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर में छह सौ मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। शिविर में सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी के चिकित्सक डॉ. पुनीत गोयल, डॉ. आदित्य कुटियाल, डॉ. मनीष मौर्य, डॉ. आशीष कुमार चौरसिया, डॉ. प्रीति पांडे ने छह सौ मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया और निशुल्क दवाई भी बांटी। क्लब अध्यक्ष अशोक मित्तल ने बताया कि कैंप के माध्यम से क्षेत्र के गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है। वहां सचिव विक्रम कार्की, रमेश शर्मा, वीके शर्मा, आरई आर्या, केएस फर्तयाल, गिरीश गुप्ता, एमसी डालाकोटी रोशन लाल अग्रवाल, महामंत्री अनिल गर्ग, शिवकुमार मित्तल आदि थे।