रामनगर (नैनीताल)। आर्ट ऑफ लिविंग की कार्यशाला खत्री सभा भवन में 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगी। इसमें 12-30 आयु के युवा भाग ले सकेंगे। कार्यशाला में एकाग्रता, क्षमता विकास, रचनात्मक विकास, क्रियाशीलता को बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकें सिखाई जाएंगी। कार्यशाला डॉ. जानकी जोशी संचालित करेंगी। कार्यशाला का केंद्र बिंदु सुदर्शन क्रिया नामक श्वांस तकनीक है। ब्यूरो