रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका के लिए सड़क खोद रही जेसीबी से पेयजल लाइन उखड़ गई है। इस कारण लखनपुर की टंकी से रविवार को पानी नहीं बंटेगा। इससे ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के एक हजार से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। जल संस्थान के ईई पीके त्यागी ने बताया कि नगरपालिका की ओर लखनपुर क्षेत्र में जेसीबी से खुदान कराया जा रहा है। इस दौरान ट्रीटमेंट प्लांट से आ रही पेयजल लाइन जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन पाइपलाइन जोड़ने में, उसके सपोर्ट के पिलर बनाने में समय लगेेगा। इसके चलते रविवार को इससे जुड़े ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के कनेक्शनों में पानी नहीं आएगा। इनमें लखनपुर से इंद्रा कॉलोनी तक, ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्शनगर, तेलीपुरा रोड, शिवलालपुर आदि क्षेत्रों के एक हजार से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करने के साथ ही टैंकरों से पानी बांटने की बात कही है। ब्यूरो