फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी, बैलपड़ाव व कोटाबाग में मंगलवार को 7 घंटे नही आयेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी/रामनगर (नैनीताल)। विद्युत वितरण खंड रामनगर के 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान कालाढूंगी, बैलपड़ाव, कोटाबाग के सभी पोषकों में मंगलवार को सात घंटे का शटडाउन लिया गया है। यह अविधि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे होगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने बताया कि इस दौरान तीनों उपकेंद्रों से निकलने वाली सभी 11 केवी पोषकों, एलटी लाइनों में आवश्यक अनुरक्षण एवं रखरखाव किया जाएगा। लाइन को छू रहे पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग की जाएगी। इस कारण छोई, क्यारी समेत कालाढूंगी तहसील के सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ईई ने इस अवधि में क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें