बाजपुर। हाथियों के झुंड ने गांव झाड़खंडी में धान की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। रविवार रात हाथियों का झुंड बरहैनी जंगल की सीमा स्थित गांव झाड़खंडी निवासी महेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह के खेत में घुस आया। हाथियों ने चहल कदमी कर धान की एक बीघा फसल चौपट कर दी। ग्रामीण बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी से जंगल सीमा पर रेडियम की तारबाड़ लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। ब्यूरो