फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय के सात बच्चों के मैडल जीतने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। 11 और 12 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। खिलाड़ियों का प्राचार्य माधवेंद्र सिंह सारस्वत सहित स्कूल प्रशासन ने स्वागत किया। सीनियर वर्ग में पंकज सैनी, अनुज कुमार व अतुल कुमार तथा सब जूनियर बालिका में शालिनी ने स्वर्ण जीता। वहीं जूनियर बालिका में मुस्कान कपूर व प्रियांशु और सब जूनियर वर्ग में राहुल ने रजत पदक जीता। वहां पर अजय कुमार पाल, होसिला प्रसाद, निर्मल न्योलिया, डा. एके सिंह, ममता सोराड़ी, कमला जोशी, अदिति वर्मा आदि थे। बीईओ सोनी मेहरा, ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश राय ने बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें