गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम सुंदर सिंह ने डंगोली के खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण किया। गोदाम से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को एक श्रमिक द्वारा रसद का आवंटन करने पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक के ड्यूटी पर नहीं होने पर डीएसओ को निर्देश दिए कि रसद आवंटन की प्रक्रिया में तत्काल सुधार लाएं।