फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की धरोहरों का संरक्षण और पर्यटन के जरिये होगा-महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अपनी भाषा, सभ्यता, संस्कृति से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को रूबरू करवाया जाएगा, ताकि इनका संरक्षण हो सके। वह पीरूमदारा में देवभूमि गढ़वाल सभा के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति के संरक्षण, प्रचार-प्रसार से लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने विदेशों के सफल उदाहरण से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संस्था के कार्यकलापों की सराहना की। दोनों अतिथियों ने सभा भवन निर्माण के पांच-पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व लोगों ने भव्य स्वागत किया। संस्कृति विभाग के दल ने गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभा अध्यक्ष बीएल ध्यानी, सचिव विजयपाल रावत, वीरेंद्र पाल, दिनेश मेहरा, गणेश रावत, वीरेंद्र रावत, निर्मला रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें