फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के किसान का बेटा बलप्रीत बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर के प्रगतिशील कृषक गुरतार सिंह का बेटा बलप्रीत सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। गांव हाथी कुंडा निवासी कृषक गुरतार सिंह का बेटा सरदार बलप्रीत सिंह चेनई में ओटीए की पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बना गया। गुरतार और उनकी धर्मपत्नी रणजीत कौर ने चेन्नई जाकर अपने बेटे के कंधों पर बेच और स्टार लगाया। बेटे की कामयाबी पर माता पिता बेहद खुश हैं। गुरतार ने मोबाइल पर बताया कि बलप्रीत की प्रारंभिक शिक्षा बाजपुर के गांव फौजीकालोनी स्थित श्री दशमेश स्कूल से प्राप्त की। स्नातक की शिक्षा दिल्ली विद्यालय से प्राप्त की। एक वर्ष की ट्रेनिंग करने के बाद शनिवार को पासिंग आउट परेड में उन्हें सेना में कमीशन मिल गया है। बलप्रीत सिंह के सेना में अफसर बनने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें