फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ बच्चों ने दी शाकाहार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज। एसएस जैन सभा की ओर से शहर के 13 स्कूलों में शाकाहार परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। जैन स्थानक में चल रहे चार्तुमास कार्यक्रम के तहत जैन संत रोहिता मुनि जी महाराज व श्रेयांश मुनि जी महाराज के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शैली स्कूल, त्रिवेणी देवी इंटर कालेज समेत 13 विद्यालयों में दया नहीं तो फिर क्या है विषय पर शाकाहार परीक्षा हुई। जैन सभा के मीडिया प्रभारी भीमसेन गर्ग ने बताया कि करीब पखवाड़ा भर पहले सभी स्कूलों को जैन स्थानक द्वारा किताबों बांटी गई थीं। जिसके बाद परीक्षा कराई गई। परीक्षा आयोजन में प्रवीण जैन, सुमित जैन व सुशील जैन का विशेष सहयोग रहा। वहां सभा के प्रधान गुरमेल चंद जैन, अनिल कुमार जैन, पवन कुमार जैन, विजय जैन, सुभाष जैन, रमेश जैन, संजय मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें