बाजपुर। गांव महेशपुरा में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से परेशान लोगों ने हंगामा कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता लीलाधर सैनी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव की आबादी में जाने वाले मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।