फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में दर्ज हुई मात्र दो समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। तहसील दिवस महज रस्म बनकर रह गए हैं। यही वजह है कि अफसर इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं और सुनवाई न होने की वजह से फरियादियों ने भी किनारा कर लिया है। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में न तो एसडीएम पहुंच और न ही तहसीलदार। शिकायत लेकर मात्र दो फरियादी पहुंचे। नायब नाजिर ने उनकी समस्याएं सुनीं। गांव विजय रम्पुरा निवासी राम सिंह ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने और गांव कनौरा बीडीसी सदस्य इंद्रेश ने रास्ता निर्माण कराने की मांग रखी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कल्लू सिंह, योगेश कुमार, गीता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें