फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपटा तोड़फोड मामले में कल निदेशक से मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड पॉलीटेक्निक शिक्षक संघ (उपटा) के पदाधिकारी पालीटेक्निक में हुई तोड़फोड़ के मामले में सोमवार को निदेशक से मिलेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बाबू ने कहा है कि नैनीताल पालीटेक्निक में 26 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संघ ने अब इस मामले को लेकर 4 सितंबर को तकनीकी शिक्षा निदेशक पंकज पांडे से मिलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से संस्थान के शिक्षकों और कर्मियों में डर का माहौल है। कहा कि संघ की मुख्य मांगों में मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई किये जाने, उनकी गिरफ्तारी करने, सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई किये जाने और कार्य दिवसों में संस्थान में पुलिस बल की तैनाती करना है। मामले में एएसपी हरीश चंद्र सती ने पांच सितंबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाबू ने कहा कि पांच तक कार्रवाई न होने पर संगठन छह सितंबर से कार्य बहिष्कार शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें