खटीमा। यूपी से लगे ग्राम मझोला निवासी प्रमोद कुमार और बाबूराम ने डीएम को ज्ञापन भेजकर क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया कि 23 अगस्त को हुई तेज बारिश में उनके आवास गिरकर ध्वस्त हो गए थे। इसमें प्रमोद का दो कमरों और बरामदे का लिंटर और बाबू राम का कच्चा मकान धराशायी हो गया था। इसकी सूचना बाढ़ चौकी मझोला को दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद राम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजे संबंधी कार्रवाई पर स्थानीय प्रशासन के रवैय्ये को उदासीन बताया है।