रामनगर (नैनीताल)। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े 4 बजे तक 3 घंटे मूसलाधार वर्षा हुई। इससे सांवल्दे नाला उफान पर आने केे कारण तीन घंटे राहगीर दूसरे छोर पर खड़े रहे। पानी कम होने पर यातायात सुचारु हुआ। इसके साथ ही आधे घंटे तक धनगढ़ी नाले ने भी पर्यटकों की आवाजाही रोके रखी।