नैनीताल। आल सेंट्स कॉलेज में बुधवार को द्वितीय शेरेड मेमोरियल महिला फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें कुमाऊं रेंजर्स अल्मोड़ा की टीम जीती। स्कूल मैदान पर खेले गए मैच में कुमाऊं रेंजर्स अल्मोड़ा ने ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल को 3-2 से हराया। रेफरी प्रेम सिंह रावत, ए. एहसान, महेश चंद्र और नूतन बिष्ट थे। वहां प्रधानाचार्या किरन जरमाया, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा आदि थे।