गरुड़ (बागेश्वर)। नेहरू युवा केंद्र देवलखेत की ओर से आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में गरिमा रावत ने बाजी मारी। जूनियर हाइस्कूल देवलखेत में हुई प्रतियोगिता में उर्मिला तिवारी और रोहित किरौला ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान कुंदन सिंह कबडोला, नेहरू युवा केंद्र की प्रभा किरौला, हरीश किरौला, स्कूल की हेड टीचर चंपा कोरंगा आदि ने विचार रखे।