गरुड़ (बागेश्वर)। मंगल मूर्ति संगठन की स्थानीय इकाई ने 25 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन के घनश्याम जोशी ने बताया कि 25 अगस्त को राम मंदिर गरुड़ से भव्य झांकी निकाली जाएगी। गणेश महोत्सव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राम मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।