खटीमा। खटीमा-मझोला-पीलीभीत मार्ग पर चलने वाले टैंपू स्वामियों की बैठक में टैंपू यूनियन का विधिवत गठन किया गया। सुरेश सिंह को अध्यक्ष और शाहबुद्दीन अंसारी को महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष और लालू मिगलानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहां हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, अजय मौर्य, हरदेव सिंह पप्पू, प्रेम, मुनासिक, रमेश जोशी आदि थे।