नैनीताल। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि सूबे के वन मंत्री, नैनीताल के जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत 14 अगस्त को नैनीताल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को वह नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह नैनीताल जू का भी भ्रमण करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद वह नैनीताल क्लब में विश्राम कर देर शाम नैनीताल से देहरादून को रवाना होंगे। ब्यूरो