नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को दिनभर मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। दिन में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश न होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 7.5 मिमी बारिश हुई है। कहा कि अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनी झील का जलस्तर 5 फुट 5 इंच पहुंच गया है। इस बीच बारिश से जिले के तल्ली पाली-मल्ली पाली, भौर्सा-पिनरौ, लामजाला मोटर मार्ग, सिमलिया बैंड-साननी मोटर मार्ग बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ब्यूरो