गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक गणेश जोशी ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कथा सुनने, कज्यूली, मेलाडुंगरी, झालामाली, डंगोली, गलई, घांघली, भिलकोट, घेटी, ऐंचर, वज्यूला, बैजनाथ, तैलीहाट आदि आदि गांवों से लोग कथा का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी पप्पू तिवारी ने बताया कि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, डंगोली के हीरा सिंह बोरा, भुवन पाठक आदि भी कथा सुनने पहुंचे। उधर, कज्यूली गांव में अखंड रामायण पाठ भंडारे के साथ संपन्न हो गया।