सुल्तानपुर पट्टी। स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत में चंपावत के ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बच गए। बारकोट (चंपावत) के ब्लॉक प्रमुख निर्मल मेहरा और उनके साथी शुक्रवार को स्कॉर्पियो से काशीपुर जा रहे थे। हाइवे स्थित कोसी नदी पुल पर सामने से आ रहे उपखनिज से भरे दस टायरा ट्रक (यूपी27टी/1011) ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियों सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।