फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार की बैठक में रामलीला मंचन के लिए 18 अगस्त से विभिन्न पात्रों के लिए ऑडिशन होगा। उसके बाद तालीम शुरू होगी। बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी भवन में कमेटी के संरक्षक गोपाल दत्त पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन करते हुए भरत फर्स्वाण अध्यक्ष, दिगविजय उपाध्यक्ष, पुष्कर रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा बसंत नेगी सचिव, दीपक भंडारी उप सचिव, दयाल गिरी व हेम वर्मा व्यवस्थापक, नीरज पंत निदेशक संजय फर्स्वाण सह निदेशक, भुवन पाठक तालीम मैनेजर, दिनेश बिष्ट, दलीप भाकुनी, प्रकाश चंद्र, विपिन जोशी व गौरीशंकर संगठन मंत्री, ललित फर्स्वाण, पूरन गिरी, नंदन सिंह अल्मिया संचालक और गोपाल दत्त पाठक संरक्षक चुने गए। संचालन नंदन अल्मिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें