नैनीताल। डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम वर्ष में आठ अगस्त से शुरू होने जा रही प्रवेश प्रक्रिया के लिए संकायाध्यक्षों की ओर से प्रवेश चयन समिति का गठन कर लिया गया हैै। बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रो. शिरीष मौर्य को समिति का अध्यक्ष, डॉ. छवि आर्या, डॉ. प्रियंका रुबाली, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, डॉ. निर्मल बसेड़ा को सदस्य बनाया गया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के तहत जीव विज्ञान वर्ग के लिए डॉ. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट को संयोजक, डॉ. नंदगोपाल साहू को सह-संयोजक, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपक कुमार आर्या, डॉ. दीपा आर्या को सदस्य बनाया गया है। गणित वर्ग में डॉ. जीके शर्मा को संयोजक, डॉ. शहराज अली को सह संयोजक, डॉ. महेश आर्या, डॉ. मो. सुहेल जावेद, डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. दीपक कुमार, प्रभात मठपाल को सदस्य बनाया गया है। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रो. अतुल जोशी को संयोजक, डॉ. विजय कुमार, डॉ. आशा वाल्मीकि, निधि वर्मा को सदस्य बनाया गया है। निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिए तीनों संकायों में गठित प्रवेश समिति के मुख्य संयोजकों की बैठक लेकर उन्हें प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश दे दिए हैं।