रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम, द्वितीय का परीक्षा कार्यक्रम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 15 अगस्त तक यूटीईटी प्रथम, यूटीईटी द्वितीय के आवेदन पत्रों के विवरणिका तैयार कर आवेदन पत्रों का मुद्रण और उनकी वितरण व्यवस्था की जाएगी। इसी माह तृतीय सप्ताह आवेदन पत्र प्राप्ति, जमा की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पूूरित आवेदन पत्र परिषद कार्यालय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। डाटा एंट्री फर्म द्वारा परीक्षा केंद्र वार प्रवेश पत्र निर्माण, अभ्यर्थियों को भेजने का काम नवंबर प्रथम सप्ताह तक होगा। दिसंबर प्रथम सप्ताह में परीक्षा सामग्री निर्धारित केंद्रों में भेजी जाएगी। यूटीईटी की परीक्षा तिथि 15 दिसंबर है। परीक्षाफल निर्माण, घोषणा जनवरी 2018 द्वितीय सप्ताह तक होगी। अंकपत्र प्रमाणपत्रों का प्रेषण फरवरी 2018 द्वितीय सप्ताह तक पूरा किया जाएगा।