खटीमा। खटीमा ग्रामीण फीडर में बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह दस से दो बजे तक चार घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि लोहियाहेड पावर हाउस से नव निर्मित सब स्टेशन को जोड़ने के लिए 33 हजार केवीए की लाइन खींचने की वजह से आपूर्ति बाधित रहेगी। लाइन खींचने का काम 10 से दो बजे तक चलेगा।