नैनीताल। गिर्दा स्मृति मंच की बैठक में रविवार को बताया गया कि जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की सातवीं पुण्यतिथि पर 22 अगस्त को कार्यक्रम होंगे। इसमें शाम चार बजे तल्लीताल क्रांति चौक से शैले हॉल तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की अध्यक्षता में मुख्य संयोजक महेश जोशी ने संचालन किया। वहां मंजूर हुसैन, अनिल कार्की, भुवन बिष्ट, हरीश राणा, दीपक सहदेव, राजेश आर्य, बृजमोहन जोशी, भारती जोशी आदि थे।