गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष जीवन दोसाद को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भुवन भट्ट के जिलामंत्री चुने जाने पर खुशी जाहिर की। बाद में हुई बैठक में सदस्यों ने ड्रेस कोड का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया। बैठक में सुरेंद्र वर्मा, कमला परिहार, लक्ष्मण पुरी, प्रकाश चंद्र, मीरा आर्या आदि थे।