गरुड़ (बागेश्वर)। उद्यान विभाग ने पहली बार विपणन परिषद के सहयोग से बागवानों ने 50 क्विंटल नाशपाती क्रय की। आजीविका परियोजन प्रबंधक धर्मेद्र पांडे ने बताया कि ब्लॉक गरुड़ में नाशपाती का भारी मात्रा में उत्पादन होता है। मार्केटिंग बोर्ड ने दिव्येश्वरी आजीविका स्वायत्त सहकारिता से जुड़े नाशपाती उत्पादक समूह और क्षेत्र के बागवानों से नाशपाती क्रय की। विपणन परिषद ने क्रय की गई नाशपाती का एक ट्रक हल्द्वानी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।