गरुड़ (बागेश्वर)। श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर विकास खंड के विभिन्न स्कूलों में उनकी याद में पौधरोपण हुआ। डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने जूनियर हाइस्कूल एवं प्राथमिक बदरीनाथ में पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वहां बीआसी समन्वयक उमेश जोशी, फिरदौश परवीन, दिनेश नेगी आदि थे। इधर, जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में हेड टीचर नीरज पंत, जूनियर देवलखेत में चंपा कोरंगा, राइंका वज्यूला में प्रधानाचार्य केसी पाठक, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडे, नरेंद्र परिहार और बच्चों ने पौधरोपण किया। इसके अलावा जूनियर हाइस्कूल मटेना, उड़खुली, शहीद राम सिंह बोरा, प्राथमिक तुनिया तोक, भिटारकोट, लछियागैर आदि स्कूलों में भी पौधरोपण हुआ।