नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा पर गया 10वां दल रविवार को यात्रा पूरी कर लौट गया है। निगम के पर्यटक आवास गृह तल्लीताल में निगम प्रबंधन की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्हन व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रबंधक साहसिक पर्यटन गिरधर सिंह मनराल के मुताबिक इस दल में 10 महिलाओं सहित 33 यात्री शामिल थे। यात्री जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, बंगलूरू और यूपी के थे। इस दौरान कई यात्रियों ने यात्रा संस्मरण भी साझा किए। निगम के विशेष कार्याधिकारी पर्यटन और पर्यटन विकास अधिकारी डीके शर्मा ने निगम की ओर से संचालित कैलाश मानसरोवर व आदि कैलाश यात्रा के बारे में बताया। वहां टीआरसी की प्रबंधक लता बिष्ट, सचिन कार्की, महेश कुमार, संतोष बिष्ट आदि मौजूद थे।