रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज कर्मियों को जून का वेतन नहीं मिलने पर गुस्साए कर्मचारियों ने शनिवार को रोडवेज परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कुछ देर के लिए सांकेतिक रूप से गेट भी बंद कर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें महीने की पांच तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन जून का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कहा कि यदि 24 जुलाई तक वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बनाकर टूल डाउन, कलम डाउन कर कार्य बहिष्कार करेंगे और रोडवेज परिसर में ही धरना देंगे। इधर, एआरएम केएल पैन्यूली ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन के चेक बन गए हैं। पैसा मिलते ही वेतन मिल जाएगा। इस दौरान डीसी पंत, अमनदीप सिंह, अनवार कलाम, नरेंद्र सिंह रावत, चंद्रशेखर सती, अबरार हुसैन, चंदन बिष्ट, साजिद अली, मोइन, कमल, सूर्यमणी उनियाल आदि थे।