फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों के संचालन को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मुरादाबाद मार्ग पर निजी बसों का संचालन पांचवें दिन भी बंद रहा। वरिष्ठ नागरिक उत्थान सेवा समिति ने एसडीएम कोर्ट पर हंगामा कर एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार पवन कुमार को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रामपुर और मुरादाबाद मार्ग पर निजी बसों का संचालन कराने की मांग की। समिति अध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक एसडीएम कोर्ट पहुंचे। चौहान ने बताया कि दो महीने पहले परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से बसों को चलाने की मांग की गई थी। लेकिन टैंपो चालकों ने विरोध कर बसों को रोक दिया है। जिससे यात्री बहुत परेशान हैं। बाजपुर-स्वार-रामपुर और बाजपुर-दढ़ियाल-टांडा-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौके पर ज्ञानेंद्र गुप्ता, प्रताप सेंगर, पूरन नेगी, कृष्षा कुमार गर्ग, दलजीत सिंह, जयपाल सिंह रावत, रामप्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें