फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस के चार छात्रों ने विभीन्न मांगों को लेकर किया आमरण अनशन शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। छात्र एमए के संचालन, विज्ञान प्रयोगशाला और उचित पेयजल की मांग कर रहे थे। इस मामले में छात्रों ने कई बार जिलाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, उच्च शिक्षा निदेशक और विधायक को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को चार छात्र पीयूष जोशी, सुधांशु भट्ट, राजेश धामी, हेमंत पाण्डे आमरण अनशन में बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन के पहले दिन एमबीपीजी छात्र संघ अध्यक्ष नीरज मेहरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, देवभूमि व्यापार मंडल जिला सचिव सुरेश शर्मा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोटाहल्दू संदीप पांडे, जीवन बोरा ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में त्रिलोचन पाठक, नितीश धारियाल, मनीष बिष्ट, रोहित दुम्का, मनोज जोशी, राजा धामी, चंदू सुयाल, सोनू पांडे, योगेश पांडे और पवन कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें