फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभाथियों के चयन को हुआ प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों के चयन के लिए पालिका प्रशासन की ओर से जल्द सर्वे किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को पालिका सभागार में पर्यवेक्षकों, सर्वेयरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में कई टिप्स दिए गए। बताया गया कि वर्ष 2022 तक सभी को आवास दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है इसके लिए पालिका को 13 वार्डों से 1400 आवेदन पत्र मिले हैं। अब प्रशिक्षण प्राप्त पर्यवेक्षक, सर्वेयर नगर के विभिन्न 13 वार्डों में जाकर पात्र लोगों का सर्वे करेंगे। पालिका के अध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में ईओ रोहिताश शर्मा ने संचालन किया। वहां सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, अरबन प्लानर प्रदीप कुमार, सभासद सपना बिष्ट, किरन साह, सामुदायिक संगठन कर्ता चंदन सिंह भंडारी समेत पालिका के 40 कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें