फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। मुंबई से आए बिंदुखत्ता निवासी परिवार की डेढ़ वर्षीय नन्ही बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। जबकि सात वर्षीय बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब इस परिवार के 5 सदस्यों में से चार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  जिनका एसटीएच में इलाज चल रहा है।   बता दें कि मुंबई में काम करने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ मुंबई से फरीदाबाद और फरीदाबाद से टैक्सी से गत 25 जून को बिन्दुखत्ता चित्रकूट स्थित अपने घर पहुंचे थे। परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। स्वास्थ्य विभाह ने बाकी की भी सैंपलिंग कराई गई थी। इस दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची के सैंपल नहीं लिए गए थे और सात वर्षीय बेटी की रिपोर्ट संदिग्ध थी। फिर से सभी की जांच कराई गई, जिसमें डेढ़ वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं सात वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई। इधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पांडे ने बताया कि परिवार के सदस्य एसटीएच में भर्ती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें