रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की दो विषयों की परीक्षाएं मंगलवार को संपन्न हुई। परीक्षा में 15 परीक्षार्थियों ने भाग नहीं लिया। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि मंगलवार को इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा थी। 701 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जिसमें 686 ने प्रतिभाग लिया जबकि 15 ने परीक्षा छोड़ दी।