15 जुलाई को होगी संगीत विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर संगीत की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जुलाई शनिवार को कराई जाएगी। संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शिप्रा पंत ने बताया कि सभी परीक्षार्थी 15 जुलाई को सुबह साढे़ आठ बजे संगीत विभाग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।